Share

एजेंसी न्यूज
नई दिल्ली।निर्भया मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट द्वारा जारी डेथ वारंट के तामील होने में 10 दिन तक वक्त बचा है, ऐसे में तिहाड़ जेल में गतिविधियां बढ़ गई हैं। इस बीच जेल सूत्रों ने बताया कि तिहाड़ जेल-3 में बंद चारों कैदियों की मेडिकल जांच के दौरान पवन ने पेट दर्ज की शिकायत की तो वहां मौजूद डॉक्टर सकते में आ गए, क्योंकि इन दिनों खास नजर रखी जा रही है। बहरहाल जांच के बाद उसे दवाई दी गई और पेट दर्द खत्म हो गया।
बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह तिहाड़ जेल नंबर-3 में बंद चारों दोषियों मुकेश कुमार सिंह, अक्षय सिंह ठाकुर, विनय कुमार शर्मा और पवन कुमार गुप्ता की मेडिकल जांच कराई गई। इस दौरान विनय ने पेट दर्ज की शिकायत की थी। बता दें कि फांसी करीब होने के चलते चारों दोषियों की निगरानी बढ़ाने के साथ उनके स्वास्थ्य को लेकर ध्यान रखा जा रहा है, क्योंकि ज्यादा वजन कम होने पर फांसी में दिक्कत आती है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *