उत्तराखंड के पटटों की आड़ में चल रहा है अवैध खनन

253
Share

रामपुर। पूर्व मंत्री हाजी निसार हुसैन के पुत्र अधिवक्ता मुस्तफा हुसैन ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा है कि उत्तराखंड के पटटों की आड़ में तहसील स्वार के ग्राम पटटी कला क्षेत्र में सैकड़ों एकड़ भूमि पर अवैध खनन कर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। अवैध खनन को रोकने एवं उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्य के सीमांकन क्षेत्र में हुए अवैध खनन की जांच के लिए राज्य एवं केंद्र स्तर के भौगोलिक वैज्ञानिकों को बुलाकर परीक्षण कराकर अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उनसे जुर्माना वसूलने की मांग की है। इस संबंध में डीएम से भी शिकायत की।

LEAVE A REPLY