शिक्षक पात्रता परीक्षा के चलते कल जनपद के सभी स्कूल व काॅलेज रहेंगे बंद

361
Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। बुधवार 8 जनवरी को जनपद के समस्त स्कूल व काॅलेज बंद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी ने जिलाधिकारी के हवाले से जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित होनी है। इसके चलते बाहरी परीक्षार्थियों के आने के कारण शहर में ट्रैफिक जाम को देखते हुए सभी महाविद्यालय, समस्त बोर्डों के इंटरमीडिएट स्कूल में पूर्णतः अवकाश रहेगा। वहीं अग्रिम आदेशों तक 9 जनवरी से विद्यालयों का समय प्रातः 9.30 से अपरान्ह 3 बजे निर्धारित किया गया है।

LEAVE A REPLY