गोपेश्वर। नव वर्ष के उत्सव मनाकर लौट रहे पर्यटकों को घंटों जाम में फंसकर परेशान होना पड़ा है।
औली में नव वर्ष का जश्न मनाने छः हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे थे। सुबह से ही पर्यटकों के वापस जाने का क्रम जारी था। औली जाने आने के दौरान पर्यटक वाहनों की भीड़ से दोपहर बाद कवांण बैंड से आगे जाम लगना शुरू हुआ। देखते देखते यह जाम इतना लंबा हो गया कि इस खुलाने में पांच घंटे से अधिक समय लग गया। बताया गया कि इस दौरान एक जेसीबी के नाली में फंसने व बड़े वाहन के फंसने से पुलिस को जाम खुलाने के काफी मशक्कत करनी पड़ी। यात्री खुद ही जाम खुलाने के लिए प्रयास करते दिखे। पुलिस ने औली में ट्रैफिक व्यवस्था के लिए टीवी टावर से वनवे का दावा किया गया था। परंतु साल के पहले दिन वनवे व्यवस्था भी जमीन पर नहीं दिखी। साल के पहले दिन औली जाने वालों की भी भीड़ होने से दिक्कतें होनी स्वाभाविक थी।
उधर चमोली में नव वर्ष के पहले दिन मौसम का मिजाज बिगड़ा है। दिनभर मौसम साफ रहने के बाद शाम को बादल छाए रहे । बदरीनाथ हेमकुंड सहित उंची चोटियों में हल्के हिमपात हुआ है।











