भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया

205
Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी क्षेत्रीय संगठन के आवाहन पर भारतीय जनता पार्टी महानगर के सभी 10 मंडलों में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें सभी मंडलों में मुख्य वक्ता एवं मंडल प्रवासियों ने अटल जी के जीवन पर प्रकाश डाला एवं उनके द्वारा देश के प्रति किये गए कार्यों की चर्चा की।
राम गंगा विहार मंडल में शाम 5 बजे अटल बिहारी बाजपेई जी की जयंती काली माता मंदिर मैं मनाई गई सर्वप्रथम उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके उनको नमन किया।
मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता डिंपल सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज हम भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती को मना रहे हैं। मंडल प्रवासी भीष्म शर्मा ने कहा कि अटल जी ने विषम परिस्थिति में भी देश को विकास के पथ पर ले जाने के लिए कार्य किए तमाम आर्थिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया।
चंद्र नगर मंडल में 5 बजे शाम महानगर कार्यालय बुद्धि विहार कार्यालय पर अटल जी की जयंती मनाई गई जिसमे मुख्य वक्ता बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष डॉ विशेष गुप्ता मंडल प्रवासी सुरेश गंगवार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुधांशु कोशिक ने की। मुख्य वक्ता बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि आज हम सभी पूर्व प्रधानमंत्री माननीय अटल जी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मना रहे हैं।
लाइनपार मंडल में शाम 4 बजे श्रीनाथ धर्मशाला चाउ की बस्ती लाइन पार मे अटल जी जयंती मनाई गई मुख्य वक्ता हरीश भसीन पूर्व जिला उपाध्यक्ष मंडल प्रवासी योगेश अरोडा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजीव चैहान ने की।
दस सराय मंडल में प्रातः 11 बजे दस सराय पुलिस चैकी के पास मुख्य मनाई गई वक्ता महापौर विनोद अग्रवाल मंडल प्रवासी मोहनलाल सैनी पूर्व जिला अध्यक्ष रामपुर,अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मंगल सेन राजपूत ने की, महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि अटल जी हम सभी के प्रेरणा स्रोत हैं वह एक कवि होने के साथ-साथ एक पत्रकार भी रहे पोखरण परीक्षण कर विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन किया।
कटघर मंडल में 4 बजे शाम डिप्टी जगन्नाथ मंदिर कटघर मे मनाई गई मुख्य वक्ता सतीश नरूला वरिष्ठ भाजपा नेता मंडल प्रवासी प्रेम शंकर पांडे जिला महामंत्री रामपुर,अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हरीश प्रजापति ने की। मध्य नगर मंडल में शाम 4 बजे सावल दास धर्मशाला स्टेशन रोड मुख्य वक्ता पूर्व महामंत्री राहुल शर्मा मंडल प्रवासी चंद्रपाल सिंह पूर्व एमएलसी,अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रतीक मितल ने की।
सिविल लाइन मंडल मे दोपहर 2 बजे बनबटा गंज शिशु मंदिर मे आयोजित की गई मुख्य वक्ता कुलदीप नारायण पार्षद मंडल प्रवासी प्रदीप चैधरी सदस्य दुग्ध संघ अमरोहा,अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सोनू सुमन ने की।
दीवान बाजार मंडल समय शाम 5 बजे पंचायती मंदिर नवाबपुरा में आयोजित की गई मुख्य वक्ता संजय सक्सेना नगर निगम उपनेता मंडल प्रवासी नरेंद्र सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष संभल अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आलोक सैनी ने की स सेहल मंडल में प्रातः11 बजे दादूपुर मे मनाई गई मुख्य वक्ता महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजू लोचाव मंडल प्रवासी राजेश सिंघल पूर्व जिला अध्यक्ष संभल अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजय यादव ने की।
भोजपुर मंडल में 11 बजे प्रातः महेशपुर खेम मे अटल जी की जयंती मनाई गई जिसमे मुख्य वक्ता पूर्व युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष धर्मेश सैनी मंडल प्रवासी गुलफाम यादव प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुमनेश सिंह ने की।
कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा,महामंत्री गिरीश वर्मा,महामंत्री नत्थू राम कस्याप,महामंत्री वीर पाल सिंह,पश्चिम सह मीडिया प्रभारी निमित जैयसवाल, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, अर्चना शर्मा पुष्पा चैहान सुनीता शर्मा नीलम वर्मा अशोक गावा,संजय शर्मा,चंद प्रजापति, अरविंद सिंह अमित शर्मा, नवदीप टंडन,शम्मी भटनागर, के पी सैनी,अजय वर्मा,भुदेव सिंह चैहान,दिनेश शुक्ला, अजय देव दिवाकर विपिन कुमार मयंक कश्यप नए-नए चैधरी मनोज चैधरी सुनीता शर्मा परमपाल सिंह अजय वर्मा तुषार विश्वास अर्चित गुप्ता राजीव शर्मा, सर्वेश सिंह, मिथुन शर्मा अश्वनी शर्मा विजय पाल सैनी, राजेश गुप्ता, रविंद्र गौतम, राकेश खरे, किशन लाल सैनी आदि सैकडों की संख्या में महानगर,मंडल, मोर्चो , प्रकोस्थो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

LEAVE A REPLY