Share

मंगलौर। नारसन ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने बाल विकास परियोजना कार्यालय के बाहर धरना दिया। उन्होंने जमकर नारेबाजी की। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन बाल विकास परियोजना अधिकारी सपना भट्ट को सौंपा।
नारसन ब्लॉक में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं बुधवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय पहुंची और धरने पर बैठीं। इसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार उनसे कई काम करा रही है। इसके लिए उन्हें कम से कम 18 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देना चाहिए। इसके अलावा गर्मी और सर्दी में अवकाश दिया जाए। उन्होंने दीपावली पर बोनस देने के साथ ही वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति करने की भी मांग की। नारसन ब्लॉक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अध्यक्ष रुबी त्यागी ने चेताया कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो वे 20 दिसंबर को अपनी मांगों को लेकर देहरादून में महारैली का आयोजन करेंगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *