हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। नगरीय प्रा0स्वा0केन्द्र ई0एस0आई0 टाउन हाॅल में बाल स्वास्थ्य पोषण माह दिसम्बर 2019 का शुभारम्भ महापौर विनोद कुमार अग्रवाल एवं एम0सी0 गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुरादाबाद द्वारा संयुक्त रूप से 09 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए खुराक पिलाकर किया गया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि बाल स्वास्थ्य पोषण माह 18 दिसम्बर, 2019 से 18 जनवरी, 2020 तक चलेगा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुरादाबाद, डा0 दीपक वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, मुरादाबाद, डा0 जी0एस0 मर्तोलिया, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मो. रिजवान, मण्डलीय कोआॅडिनेटर, एम0आई0/जी0ई0ए0जी0, मुरादाबाद, प्रमोद कुमार अरबन हैल्थ कोआॅडिनेटर, एन0यू0एच0एम0, राजीव, मण्डलीय अरबन कोआॅडिनेटर, एन.एच.एम., मुरादाबाद तथा अनुपम आनन्द मण्डलीय कोआॅडिनेटर, पी0एस0आई0, अजय श्रीवास्तव सी0फाॅर संस्था एवं बी0एम0सी0 यूनिसेफ के द्वारा प्रतिभाग किया गया।
महापौर विनोद कुमार अग्रवाल एवं एम0सी0 गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुरादाबाद द्वारा जनता से अपील की गयी कि बाल स्वास्थ्य पोषण माह के दौरान अपने 09 माह से 05 वर्ष तक के कुल लक्षित 3,88,435 बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह खुराक प्रत्येक टीकाकरण सत्र स्थल पर (बुधवार एवं शनिवार) को निःशुल्क पिलायी जायेगी।
बाल स्वास्थ्य पोषण माह का उद्देश्य 09 माह से 05 वर्ष तक की आयु वर्ग के बच्चों में रोगों से लड़ने की क्षमता में वृद्धि रतौंधी से बचाव वर्ष तक के बच्चांे की मृत्युदर में कमी लाना कुपोषण से बचाव एवं उपचार नियमित टीकाकरण के दौरान लक्षित बच्चों के साथ आंशिक प्रतिरक्षित (ड्राॅपआउट) बच्चों का प्रतिरक्षण। आयोडीन युक्त नमक के प्रयोग से बच्चों में शारीरिक विकृतियों में कमी के लक्ष्यों को प्राप्त करना है।











