Share

हरिद्वार। डीडीओ कोड बहाली को लेकर ऋषिकुल और गुरुकुल आयुर्वेदिक कॉलेज के कार्मिकों ने संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति के बैनर तले मंगलवार को दो घंटे कार्यबहिष्कार किया। इस दौरान ऋषिकुल अस्पताल की साफ सफाई की।
दिलबर सिंह सतकारी और प्रवीण पुरोहित ने कहा कि डीडीओ कोड बहाल किया जाना नितांत आवश्यक है। इसके अभाव में राजकीय कर्मियों के देयकों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। जब तक डीडीओ कोड बहाल नहीं होगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि विवि प्रशासन कार्मिकों के धैर्य की परीक्षा ले रहा है। कर्मचारी गांधीवादी तरीके से चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं। संयोजक सचिव शिव नारायण सिंह और प्रांतीय महामंत्री दिनेश लखेड़ा और खीमानंद भट्ट ने कहा कि आंदोलन कार्यक्रम के तहत ऋषिकुल अस्पताल में साफ सफाई अभियान चलाया गया। धरना प्रदर्शन करने वालों में राहुल तिवारी, हरीशचन्द्र गुप्ता, छतरपाल, जयनारायण, अमित लांबा, अजय कुमार, विजयपाल सिंह, रोहिताश, नितिन कुमार, राकेश, दीपक यादव, दिलबर सिंह सत्कारी आदि मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *