अवंतिका, देव विहार व नवीन नगर की बदहाल सड़कों की मरम्मत कराई पार्षद अजय दिवाकर ने

378
Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। दो दिन की बारिश के चलते एवं एलएंटी द्वारा किये गये कार्य के चलते देव विहार, अवंतिका कालोनी व नवीन नगर में सड़कों का बुरा हाल हो गया था। जिसमें सीवर टैंक बनाये गये थे एवं इंटर लाॅकिंग टाइल्स जमीन में धंस गयी थी।पार्षद चैधरी अजय दिवाकर को जब इसकी सूचना मिली तो उन्होनें तुरन्त सम्बन्धित अधिकारियों को सूचना देकर मौके पर बुलवाया और सड़को की मरम्मत करवाई। क्षेत्रवासियों ने उनका आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके द्वारा जो कार्य किये जा रहे हैं वह आज तक किसी पार्षद द्वारा नहीं किये गये। जरा सी सूचना पर फौरन पार्षद अजय दिवाकर काम के लिए दौड़ पड़ते हैं।

LEAVE A REPLY