Share

एजेंसीं न्यूज
उन्नाव। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को उन्नाव में दुष्कर्म के बाद आग के हवाले की गई किशोरी के परिवार के लोगों से भेंट की। उन्होंने इस दौरान पीडिघ्त परिवार को सांत्वना देने साथ ही मदद का भी आश्वासन दिया। इस भेंट में पीडिघ्त परिवार ने अखिलेश यादव से शिकायत भी की।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्नाव में दुष्कर्म के बाद जलाई गई किशोरी के परिवार के लोगों से भेंट की। समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेताओं के साथ पहुंचे पार्टी के मुखिया ने पीडिघ्त परिवार में किशोरी के भाई को मदद का आश्वासन दिया। भाई ने कहा कि बहन की हत्या के बाद प्रियंका गांधी जी सबसे पहले हमारे घर आईं, उसके बाद आप का भी आगमन हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अफसरों को भेजकर हाल ले रहे हैं, लेकिन उनको आने का समय नहीं मिल पा रहा है। यह हमारे लिए बेहद ही दुखद है।
इसके बाद अखिलेश यादव ने प्रदेश तथा केंद्र सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी पहले भ्रष्टाचार का गोमुख साफ करें। अखिलेश यादव ने कहा कि नकली सफाई को झूठ का चश्मा पहनाया जा रहा है।
उन्होंने पीएम मोदी को सलाह भी दी कि प्रधानमंत्री जी पहले भ्रष्टाचार का गोमुख साफ करें तक कानपुर पहुंचे। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आगे कहते हैं कि सुना है प्रधान जी गंगा की स्वच्छता व प्रदूषण मुक्ति के लिए कानपुर में बड़ी बैठक कर रहे हैं। वहां निरीक्षण के समय फिर से गंगा नदी में गिरनेवाले नालों का मुख मोड़कर श्नकली सफाईश् को झूठ का चश्मा पहनाया जाएगा। सलाह है कि प्रधान जी पहले भ्रष्टाचार का गोमुख साफ करें तब कानपुर पहुंचें।
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के परिवारजनों से मिलकर लौटते वक्त पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रायबरेली के खीरों स्थित शास्त्रीनगर पहुंचे। यहां उन्घ्होंने होटल में चाय पी और टेस्ट अच्छा लगा तो खुश होकर चाय बनाने वाले को पांच सौ रुपये इनाम में दिए। इस दौरान ऊंचाहार के विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय, पूर्व राज्यमंत्री सुनील सिंह साजन, जिलाध्यक्ष आरबी यादव और उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने अखिलेश यादव का स्वागत किया।
इसी बीच स्थानीय लोगों ने उनके सामने बेसहारा मवेशियों से फसलों को हो रहे नुकसान की समस्या उठायी। जिस पर अखिलेश ने कहा कि सपा की सरकार आते ही ऐसी सभी समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। लैपटॉप वितरित किए जाएंगे और शिक्षामित्रों को उनका हक दिलाया जाएगा। हालांकि, उन्होंने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के साथ जघन्य वारदात पर कोई बयान नहीं दिया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *