Share

देहरादून। कांग्रेस ने नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसे देश को बांटने वाला करार दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में नागरिक संशोधन विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन किया। एस्लेहाल चैक पर प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधेयक की प्रतियां फूंकीं।
प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि यह विधेयक देश को बांटने वाला है। प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि केंद्र की सरकार ने जनता को हर तरह से उपेक्षित करने का काम किया है। केंद्र से लेकर राज्य तक सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। उनका कहना है नागरिकता विधेयक वापसी को लेकर कांग्रेस मोर्चा खोलेगी।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, कुलदीप चैधरी, अरुण शर्मा, गोदावरी थापली, प्रभुलाल बहुगुणा, सुमित्रा ध्यानी, अर्जुन सोनकर, देविका रानी, मीना बिष्ट, विजय प्रताप मल्ल, कमलेश रमन, नवीन जोशी, अनिल नेगी, राजेंद्र जोशी, डॉ. प्रतिभा सिंह, नीनू सहगल, सागर लांबा आदि मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *