Share

एजेंसी न्यूज
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है। बुधवार को भी हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तामपान 8 डिग्री से कम रहा, जिससे लोगों को ठिठुरन महसूस हुई। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे और दफ्तर जाने वाले लोगों ने ज्यादा ठंड महसूस की।
वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के विज्ञानी कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार, बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में दस्तक देगा। इसके कारण पूरे उत्तर भारत में 12 और 13 दिसंबर को 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के साथ बारिश व पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश के आसार हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, बुधवार को भी दोनों राज्यों में हल्की बारिश हो सकते हैं। बृहस्पतिवार को भी ऐसे ही हालात बने रहेंगे। वहीं, मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में 12 और 13 दिसंबर को बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है।
दिल्ली में मंगलवार को इस बार सर्दी के मौसम का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम के साथ 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले 4 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। वहीं, 5 दिसंबर के दिन 7.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ था। साथ ही, अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम के साथ 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *