Share

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने लगा है। पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों में बुधवार को आंशिक रूप से लेकर घने बादल छाये रहे सकते हैं, जबकि रात के समय कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। वहीं, 12 और 13 दिसंबर को प्रदेश में कहीं तेज बारिश तो कहीं भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।
पिछले कई दिनों से मौसम सामान्य बने रहने के बाद उत्तराखंड में फिर मौसम तेवर दिखाने लगा है। बुधवार को चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून और टिहरी में आंशिक रूप से लेकर पूर्ण रूप से बादल छाये रहेंगे। देर शाम को हल्की बारिश की भी संभावना है, जबकि गुरुवार और शुक्रवार को प्रदेश के 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश के सात जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें से पर्वतीय जनपदों में भारी हिमपात होने के आसार हैं। मंगलवार को देहरादून, पंतनगर, मुक्तेश्वर और नई टिहरी का अधिकतम तापमान क्रमशरू 23.2, 24.2, 14.8 और 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान क्रमशरू 7.5, 6.2, 4.1 और 4.8 रहा।
बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को दोपहर बाद से बादल छाने लगेंगे और हल्की से मध्यम हवा भी चलेगी। जिससे ठंड में इजाफा होगा। जिसके बाद दो दिन बारिश और हिमपात से पारे में गिरावट आएगी। 14 दिसंबर से मौसम फिर सामान्य हो जाएगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *