Share

एजेंसी न्यूज
हैदराबाद। देशभर में प्याज के दामों में बढ़ोतरी रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। अलग-अलग राज्यों में 100 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम अब 150 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। अब आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद में प्याज 150 रुपये किलो तक मिल रही है। वहीं अगर तमिलनाडु की बात करें तो यहां पर प्याज के दाम 150 के पार पहुंच चुके हैं।
बढ़ते प्याज के दाम पर संसद में बुधवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विवादित बयान दिया था कि वह प्याज नहीं खाती हैं। ऐसे में उनके इस बयान पर राजनीति तेज हो गई है। इस पर पूर्व वित्त मंत्री पी.चिदंबरम ने उन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर वह प्याज नहीं खाती तो क्या वह एवोकाडो खाती हैं। बता दें कि एवोकाडो एक फल है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *