विधानसभा केे शीतकालीन सत्र में महंगाई के मुद्दे पर विपक्ष ने किया हंगामा

181
Share

देहरादून। विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है। फिलहाल सत्र के लिए 10 दिसंबर तक की अवधि तय की गई है। सत्र में चारधाम श्राइन बोर्ड समेत 11 विधेयक पेश किए जाएंगे। विधायकों ने 833 सवाल सत्र के लिए लगाए हैं। दूसरी ओर, विपक्ष ने सत्र के दौरान तमाम मसलों पर सरकार को घेरने की ठानी है तो सरकार ने भी विपक्ष को जवाब देने की रणनीति तय की है।
स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल ने व्यवस्था दी कि भाजपा से निष्कासित विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन सत्तापक्ष के साथ नहीं, बल्कि असंबद्ध विधायक के रूप में अलग बैठेंगे। सदन को पिथौरागढ़ उपचुनाव में जीती भाजपा विधायक चंद्रा पंत के निर्वाचन की सूचना दी। वहीं, सत्र की कार्रवाई शुरू होते ही विपक्ष ने महंगाई का मुद्दा उठाते हुए प्रश्नकाल रोककर इस पर चर्चा की मांग रखी। इस दौरान विपक्ष ने हंगामा किया। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश की महंगाई से सम्बंधित सूचना को नियम 58 में सुनने की पीठ ने व्यवस्था दी।

LEAVE A REPLY