Share

देहरादून। नवंबर से रेलवे स्टेशन में यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य चल रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक तरुण प्रकाश ने रेलवे स्टेशन का जायजा लिया। साथ ही प्लेटफार्म नंबर तीन में यात्रियों की सुविधा के लिए तैयार की जा रही स्वचालित सीढ़ियों और लिफ्ट व्यवस्था के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली।
पावर केबिन का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने सप्लाई व्यवस्था, प्लेटफार्म निर्माण, ट्रैकिंग लाइन, जनसुविधाओं के बारे में पूछा। अधिकारियों को निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि रेलवे का मुख्य लक्ष्य छह से आठ माह के भीतर रेलवे स्टेशन में जनसुविधाओं का विकास करना है। प्लेटफार्म नंबर एक से प्लेटफार्म नंबर तीन तक यात्रियों को आवाजाही के दौरान परेशानी न हो, इसके लिए प्लेटफार्म नंबर तीन पर ही लिफ्ट और स्वचलित सीढ़ियों की व्यवस्था जाएगी।
वहीं, सभी ट्रेनों में बायोटॉयलेट लगाए जा रहे हैं। इस दौरान मंडल वाणिज्य प्रबंधक ऋचा शर्मा भी मौजूद रहीं। उन्होंने अधिकारियों को रेलवे स्टेशन में जनसुविधा के लिए लगाए जाने वाले बेंच और फर्नीचर का जल्द एस्टीमेट बनाकर देने के आदेश दिए। इसके अलावा उन्होंने पार्सल गोदाम में फैली गंदगी के लिए कर्मियों को फटकार भी लगाई।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *