गैरसैंण में सत्र न कराने को लेकर हरीश रावत ने दिया धरना

340
Share

चमोली। गैरसैंण में सत्र न कराने सहित अन्य मांगों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गैरसैंण में धरना दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल से गैरसैंण में कोई विकास कार्य नहीं हुए हैं।
गैरसैंण में गैरसैंण की उपेक्षा से क्षुब्द कांग्रेस नेता हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने धरना प्रर्दशन आयोजित किया। कांग्रेसी नेता पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि में पहली बार सरकार के विरोध में बैठा हूँ। पिछले 3 साल से गैरसैंण में कोई विकास कार्य नहीं हुए हैं। मैं उसके विरोध में बैठा हूं। कहा, ठंडी पड़ गयी सरकार के विरोध में बैठा हूं।
इस दौरान पूर्व विधायक नैनीताल सरिता आर्य, पूर्व विधायक कपकोट ललित फर्सवाण, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष अनसूया प्रसाद मैखुरी, मनीष खंडूड़ी, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी, पूर्व विधायक गणेश गोदियाल, पूर्व विधायक जीत राम टम्टा आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY