Share

एजेंसी न्यूज
शाहजहांपुर। ठेके को लेकर विवाद में सोमवार को दिन में पीडब्ल्यूडी ऑफिस गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया। पीडब्ल्यूडी ऑफिस परिसर में गोलीबारी में दो लोगों ने ठेकेदार राकेश यादव व उनके साथी पर फायरिंग की। इसमें राकेश यादव ने दम तोड़ दिया जबकि उसका साथी गंभीर है। फायरिंग में घायल राकेश यादव को निजी अस्पताल में जाया गया। जहां राकेश को मृत घोषित कर दिया गया। उसके साथी की हालत गंभीर बनी हुई है। दिन में करीब दो बजे गोली चलने से पीडब्ल्यूडी ऑफिस में खलबली मच गई थी।
शाहजहांपुर में पीडब्ल्यूडी ऑफिस कैंपस में सोमवार दोपहर ताबड़तोड़ गोलियां चली। इस गोलीबारी में एक ठेकेदार की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। घायलों को स्थानीय वसीम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस घटना में शाहजहांपुर के नामी ठेकेदार गिरंद यादव के बेटे राजेश यादव की गोली लगने से मौत हो गई। दो अन्य घायलों की हालत बेहद गंभीर है। ठेकेदारों के बीच आपसी रंजिश का मामला बताया जा रहा है। राजेश यादव पीडब्ल्यूडी ऑफिस कैंपस में मौजूद थे और उन्हें घेरकर गोलियां मारी गईं। राजेश यादव के साथी सोनू का प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी जांघ के साथ पेट में एक-एक गोली लगी है। उसका ऑपरेशन चल रहा है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *