Share

एजेंसी न्यूज
हरदोई। जिले में पुलिस ने छापेमारी कर चार छात्रों को जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। चारों छात्र एक मकान में रहकर नकली नोट बनाकर बाजार में सप्लाई कर रहे थे। इनके पास से 1.26 लाख के जाली नोट और लेजर प्रिंटर और मोबाइल बरामद हुए हैं।
जिले में चार स्नातक के छात्रों को 1.26 लाख के जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार छात्रों ने कबूला कि यू टयूब पर वीडियो देखकर उनको नकली नोट बनाने का आइडिया आया और वह इस कार्य में लिप्त हो गए। उनके पास से एक लाख 26 हजार 700 के नकली नोट और 6630 असली नोट के अलावा एक लेजर प्रिंटर, चार मोबाइल व अन्य सामग्री बरामद हुई है। तीन छात्र सुरसा थाना क्षेत्र और एक शहर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है।
वह एक आधुनिक लेजर प्रिंटर से नोटों को स्कैन कर नोट तैयार करते थे। वह शहर के अलावा जनपद शाहजहांपुर में भी उनको बाजार व मेले में चलाते थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *