लक्सर। राजकीय हाई स्कूल चंदपुरी खानपुर में चल रहे न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का गुरुवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
राजकीय हाईस्कूल चंदपुरी में अंडर 12 वर्ग की न्याय पंचायत स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिताओं के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों शानू, ज्योति, विनिता, शिवानी, रितिका, निधि, काजल, वैष्णवी, वंशिका, चांदनी, आंचल, सोनिया, मीनू, बिदिया, संध्या, साक्षी, बिट्टू, पारस, अभिषेक, दीपांशु, अखिलेश, आशु, अमन, विवेक, वासु, रिकू, आशीष, शिवम, राहुल, निखिल हिमांशु आदि को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य महमूद हसन सिद्दीकी ने कहाकि छात्र-छात्राओं को केवल किताबी शिक्षा तक ही सीमित नहीं होना चाहिए। सर्वांगीण विकास के खेल-कूद भी आवश्यक हैं। विवेक सैनी ने बताया कि न्याय पंचायत स्तर पर विजयी रहे खिलाडिघ्यों का चयन ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए किया गया है। अब यह खिलाड़ी ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर विवेक सैनी, राजेंद्र सैनी, गोरखपाल, नवीनचंद, कृष्णपाल, आदेश कुमारी, कुमावती, संजय कुमारी, धीरसिंह, नेकीराम आदि मौजूद रहे।











