Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम प्रदेश नेतृत्व की ओर से धर्मेंद्र नाथ मिश्रा को महानगर मुरादाबाद का महानगर अध्यक्ष बनाए जाने के उपरांत गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से धर्मेंद्र नाथ मिश्रा को महानगर अध्यक्ष बनाए जाने के उपरांत महानगर कार्यालय बुद्धि विहार में एक विशाल स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री पंचायत राज भूपेंद्र सिंह,नगर विधायक रितेश गुप्ता, मुख्य रूप से शामिल मुख्य रूप से शामिल रहे तथा उनसे महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा ने आशीर्वाद प्राप्त किया। सर्वप्रथम नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष को सभी ने फूल मालाएं पहनाकर एवं ढोल पर डांस कर अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी एवं सभी को साथ चल लेकर चलने का आशीर्वाद दिया एवं पार्टी को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत कर विस्तार प्रचार पर ध्यान देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री गिरीश वर्मा ने किया।
कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि धर्मेंद्र नाथ मिश्रा के अध्यक्ष बनने से पार्टी को बल मिलेगा। कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार भूपेंद्र सिंह ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि संगठन में गोपाल अंजान गिरीश वर्मा धर्मेंद्र नाथ मिश्रा जैसे पुराने कार्यकर्ता है आप सभी के स्नेह से मुझे कार्य करने का मौका मिला मैं 29 साल की आयु में जिला अध्यक्ष बना किसी ने मुझे आज तक युवा नहीं कहा विजय बंसल जी के चुनाव में अटल बिहारी वाजपेई जी ने मुझे युवा कहा उन्होंने कहा कि तुम जैसे युवा पार्टी में काम करके पार्टी को नई ऊंचाईया देंगे मैं आपमें भाजपा को नई ऊंचाइयों पर देख रहा हूं हमने भी कार्य किया धीरे-धीरे संगठन को समझा आज भाजपा का परिवार बहुत बड़ा है आज जिले में भी भाजपा के लाखों कार्यकर्ता है पार्टी का वोट परसेंटेज बड़ा है नए लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं सभी की महत्वाकांक्षा होती हैं ज्यादा महत्वकांक्षा को लेकर कार्य नहीं करना है हमे भाजपा को आगे बढ़ाना है भाजपा आगे बढ़ेगी तो हम आगे बढ़ेंगे।
नगर विधायक रितेश गुप्ता ने कहा आज सभी ने खुले मन से अपनी बात रखी अच्छी बात है मैं 1997,1998 में प्रबुद्ध प्रकोष्ठ का सदस्य था सभी नेताओं की बातें पीछे बैठकर सुनता था 2000 में युवा मोर्चा में कार्य करने का अवसर मिला।
स्वागत कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री पंचायत राज भूपेंद्र सिंह,नगर विधायक रितेश गुप्ता,दर्जा मंत्री गोपाल अंजान, जिला अध्यक्ष हरिओम शर्मा, नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा ,महानगर महामंत्री गिरीश वर्मा, महानगर महामंत्री राहुल शर्मा ,महानगर महामंत्री वीरपालसिंह, महानगर महामंत्री नथुराम कश्यप वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक गोयल, क्षेत्रीय सहमीडिया प्रभारी जयसवाल महानगर नगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष शिवम राहल, गजेंद्र चैधरी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष,संजय शर्मा धर्मेश सैनी अशोक गाबा डिंपल सिंह अशक कुलदीप नारायण, रमाकांत दिवाकर दिनकर गोयल, दिनेश शुक्ला,बीपी लोचन,अजय दिवाकर ,अभिषेक ठाकुर,आदि सैकड़ों की संख्या में प्रकोष्ठ मोर्चा के पदाधिकारी महानगर के पदाधिकारी मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *