पूर्व माध्यमिक विद्यालय ईलर रसूलाबाद व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में संविधान दिवस मनाया गया

334
Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद।मंगलवार को पूर्व मा. वि. ईलर रसूलाबाद में शासन द्वारा निर्गत आदेशों के अनुपालन में संविधान दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम हेतू एक विषेश सभा का आयोजन मीना मंच कक्ष में किया गया। विद्यालय के सभी छात्र और अध्यापकों ने डा. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात् सभी ने प्रतिज्ञा ली। जिला गाइड कैप्टन यबेसिकद्ध मधु सक्सैना ने बताया कि संविधान दिवस मनाने हेतु आज यहाॅ क्यों एकत्रित हुए हैं। संविधान दिवस की प्रासंगिक्ता तथा महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर वाद विवाद, निबन्ध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी में बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मीनाक्षी, द्वितीय स्थान रिसान्त तथा तृतीय स्थान मिथलेश ने प्राप्त किया। इस अवसर पर रीता नेमा, भगीरथ सिंह, जगदीश कुमार भी उपस्थित थे। रीता नेमा ने बच्चों की वाद विवाद प्रतियोगिता का संचालन किया।
वहीं दूसरी ओर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में स्काउट-गाइड शिविर के द्वितीय दिवस पर स्काउट गाइट कार्यक्रम के साथ-साथ संविधान दिवस हषोल्लास के साथ मनाया गया। पूर्व नियोजित कार्यक्रम जैसे गांठे बन्धन, पट्टी, प्राथमिक चिकित्सा, मीनार निर्माण तथा बाल गीतों का अभ्यास कराया गया। इसके साथ ही संविधान दिवस के उपलक्ष्य में वाद-विवाद प्रतियोगिता, प्रतिज्ञा, निबंध प्रतियोगिता तथा डा. भीमराम अम्बेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जिला गाइड कैप्टन यबेसिकद्ध मधु सक्सैना, ट्रेनिंग काउन्सलर कुसुम, वार्डन सुधा सिंह, बीआरसी कार्यालय से अंजली गुप्ता तथा समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

LEAVE A REPLY