Share

एजेंसीं न्यूज
गाजियाबाद। शहर के कोतवाली क्षेत्र की प्रशांत विहार कॉलोनी में शनिवार दोपहर आपसी विवाद के चलते दंपति ने तेजाब पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दंपति को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोतवाली क्षेत्र के प्रशांत विहार कॉलोनी में विजय 30 परिवार के साथ रहते हैं। वह शाहदरा दिल्ली स्थित एक गत्ते की फैक्ट्री में काम करते हैं।
पड़ोसियों की मानें तो विजय का अपनी पत्नी विद्या से अक्सर झगड़ा होता था। शनिवार को भी दोनों के बीच मामूली कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान दंपति ने तेजाब पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। जलन होने पर निकली चीखों से आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दंपति को उपचार के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली सहायक प्रभारी निरीक्षक ब्रहम कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अस्पताल में विद्या की हालत गंभीर बनी हुई है। कुछ तेजाब उसके शरीर पर भी गिर गया था। उपचार के बाद विजय की हालत खतरे से बाहर है। उनका कहना है कि स्वजनों के तहरीर देने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *