Share

एजेंसीं न्यूज
गोरखपुर। टोल प्लाजा पर अब एक दिसंबर से फास्टैग कार्ड अनिवार्य कर दिया जाएगा, जिसके माध्यम से टैक्स का ऑनलाइन भुगतान होगा। जिन वाहनों पर फास्टैग कार्ड नहीं लगा होगा, उन्हें दोगुना टैक्स देना होगा।
फास्टैग कार्ड वाहन के शीशे पर लगा होता है, जो वाहन मालिक के बैंक खाते से जुड़ा होता है। जब गाड़ी टोल प्लाजा से गुजरती है तो वहां लगा फास्टैग कार्ड रीडर (एक तरह का कैमरा) फास्टैग को रीड कर लेता है और बैंक खाते से टैक्स कट जाता है। फास्टैग लगाने से वाहनों को टोल प्लाजा पर टैक्स देने के लिए नहीं रुकना पड़ता। अभी तक यह अनिवार्य नहीं था। इसलिए फास्टैग कार्ड धारक वाहनों के लिए एक अलग लेन थी। ऐसे वाहन उस लेन से सीधे निकल जाते थे, उन्हें लाइन लगाने की जरूरत नहीं होती थी। लेकिन डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए अब एक दिसंबर से सभी वाहनों के लिए फास्टैग से भुगतान अनिवार्य कर दिया गया है।
हर टोल प्लाजा पर फास्टैग कार्ड खरीदने की सुविधा है। यह कार्ड प्रीपेड होता है। इसे बैंकों से भी खरीदा जा सकता है। पैसा खत्म हो जाने के बाद इसमें पुनरू भरवाया जा सकता है। इसे खरीदने के लिए वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, गाड़ी मालिक की पासपोर्ट साइज फोटो, आइडी प्रूफ, एड्रेस प्रूफ होना चाहिए।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *