Share

एजेंसीं न्यूज
बलरामपुर। बलरामपुर जिले के विकास कार्यों की बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अफसरों को लगाई फटकार भी लगाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि 30 नवंबर तक सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त कराएं। इसके साथ ही गन्ना भुगतान शीघ्र किए जाने की चेतावनी दी है। सीएम ने कहा कि भुगतान न करने वाली मिलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएं। अधिकारियों को चेतावनी दी कि आप सभी लोग दो घंटे जन सुनवाई करें, इसके बाद फील्ड में उतरे।
बता दें, मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले पहुंचे थे। बुधवार तड़के पांच बजे तुलसीपुर स्थित शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के गर्भ गृह में देवी मां का पूजन अर्चन किया। इसके बाद गौशाला जाकर गौ सेवा की। मंदिर महंत मिथिलेश नाथ के साथ सीएम ने पूरा परिसर देखा। थारू छात्रावास का भी जायजा लिया। स्थानीय लोगों से हाल-चाल भी पूछा। इसके बाद सीएम योगी अपने निर्धारित समय पर पुलिस लाइन पहुंचे। यहां उन्घ्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। ढाई घंटे बैठक के बाद सीएम योगी लखनऊ के लिए रवाना हो गए। उनके साथ चेतन चैहान व रमापति शास्त्री साथ रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले वित्तीय वर्ष में गोंडा जिले को भी मेडिकल कॉलेज की सौगात दी जाएगी। देवीपाटन मंडल के तीन जिले बहराइच, श्रावस्ती व बलरामपुर नेपाल सीमा से सटे हुए हैं। इन जिलों में सुरक्षा के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है। नेपाल के अधिकारियों के साथ सुरक्षा के मानकों पर भी गहन चर्चा करें। इसके अलावा सीएम ने कहा कि राम जन्मभूमि मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का जो फैसला आया है, उसकी यूपी पुलिस ने जिस तरह मुस्तैद होकर आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखा, यह बेहतर कार्य है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *