रुड़की। पूर्वी दीनदयाल कॉलोनी में एक युवक ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर मां और भाई को जमकर पीटा। इतना ही नहीं इतना ही नहीं विरोध करने पर उन्होंने धमकी दी और फिर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पूर्वी दीनदयाल कॉलोनी निवासी राजबाला अपने बेटे संदीप के साथ रहती है। उसने अपने एक बेटे प्रद्युमन को अपनी जायदाद से बेदखल कर रखा है। बताया जा रहा है कि 14 नवंबर को प्रद्युमन अपनी पत्नी कोमल के साथ मां राजाबाला के घर में घुस गया। जब मां ने इसका विरोध किया, तो दोनों ने मिलकर मां को पीट दिया। शोर मचाने पर राजाबाला का दूसरा बेटा संदीप उसे बचाने के लिए वहां पर आया।
आरोप है कि उन्होंने संदीप को भी पीटना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देख आरोपित धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। घटना के बाद राजबाला ने इस मामले की पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रद्युमन और उसकी पत्नी कोमल पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सोहलपुर गाड़ा गांव निवासी साजिद का भाई से विवाद चल रहा है। जिसके चलते उसने साजिद की पत्नी के गाली-गलौज कर दी। साजिद ने जब इसका विरोध किया, तो उसने साजिद पर हमला कर दिया। हमले में साजिद के हाथ की हड्डी टूट गई। साजिद को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल, पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है।











