Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। अर्हता दिनांक 01.11.2019 के आधार पर बरेली-मुरादाबाद खण्ड षिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों की तैयारियों के संबन्ध में सर्किट हाउस मुरादाबाद में आयुक्त बरेली मण्डल, बरेली रणवीर प्रसाद, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बरेली-मुरादाबाद खण्ड षिक्षक निर्वाचन की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गयी, जिसमें मण्डलायुक्त बरेली ने मुरादाबाद पदाभिहीत अधिकारियों को निर्देष दिये कि खण्ड षिक्षक निर्वाचन को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं षान्तिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न कराने हेतु सभी आवष्यक व्यवस्थायें व निर्वाचन प्रबन्ध समय से सुनिष्चित करने की कार्यवाही की जाये। इसके साथ ही उन्होंने बरेली-मुरादाबाद खण्ड षिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों की तैयारी के संबंध में जनपद मुरादबाद में प्राप्त फार्म-19 एवं उनकी जांच की प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिषानिर्देषों का कड़ाई से अनुपालन सुनिष्चित करने के भी निर्देष दिये।
बैठक में बताया गया कि अर्हता दिनांक 01.11.2019 के आधार पर उत्तर प्रदेष विधान परिषद के बरेली-मुरादाबाद खण्ड षिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण का जो संसोधित कार्यक्रम निर्धारित किया गया है उसके अनुसार फार्म-19 प्राप्त करने की अन्तिम तिथि 20.11.2019 निर्धारित की गयी है तथा 05 दिसम्बर तक निर्वाचक नामावलियों को अन्तिम रुप देकर 10 दिसम्बर 2019 तक उनका प्रकाषन कराया जा रहा है। दावे एवं आपत्तियां 10 दिसम्बर 2019 से 26 दिसम्बर 2019 तक की जा सकती हैं तथा 10 जनवरी 2020 तक इन सभी प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निराकरण सुनिष्चित कर एम0एल0सी0 चुनाव हेतु अन्तिम रुप से निर्वाचक नामावलियों के प्रकाषन हेतु 16.01.2020 की तिथि निर्धारित की गयी है। आयुक्त बरेली मण्डल, बरेली रणवीर प्रसाद, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बरेली-मुरादाबाद खण्ड षिक्षक निर्वाचन ने सभी पदाभिहीत अधिकारियों को फार्म -19 के सत्यापन में रुचि लेकर कार्य करने के निर्देष दिये हैं। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक मुरादाबाद को कालेज के रिकार्ड के आधार पर गहनता पूर्वक अध्ययन करने के उपरान्त ही काउंटर हस्ताक्षर करने के निर्देष दिये हैं। उन्होंने सभी पदाभिहीत अधिकारियों को ठीक प्रकार से कार्य करने तथा आयोग के दिषानिर्देषों का पूर्णतः पालन के निर्देष दिये हैं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी मुरादाबाद राकेष कुमार सिंह, अपर आयुक्त बरेली अरुण कुमार, एडीएम प्रषासन मुरादाबाद लक्ष्मीषंकर सिंह, उपजिलाधिकारी सदर, ठाकुरद्वारा, बिलारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उपस्थित थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *