हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। आयुक्त मुरादाबाद मण्डल यषवन्त राव ने बुधवार को कमिष्नरी सभागार में आयोजित मण्डलीय कानून व्यवस्था एवं राजस्व कार्यो की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सभी जनपदों में पुलिस प्रषासन एवं जिला प्रषासन संयुक्त समन्वय एवं सामन्जस्य पर आधारित कार्य पद्धति अपनाकर टीम भावना से प्रभावी अपराध नियंत्रण सुनिष्चित करें तथा पाॅक्सो एक्ट 2012 के अन्र्तगत तथा महिला अपराधों की रोकथाम हेतु प्रभावी एवं समयबद्ध कार्यवाही सुनिष्चित करें। इसके साथ ही जनषिकायतांे का भी प्राथमिकता से समयबद्ध एवं गुणवत्तापरक निस्तारण सुनियोजित ढ़ंग से सुनिष्चित किये जाने के निर्देष दिये।
मण्डलायुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने संयुक्त रुप से पुलिस अधीक्षकों को अपराधों एवं भूमि संबंधित विवादों पर अंकुष लगाने हेतु प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने की आवष्यकता पर जोर देते हुए पुलिस विभाग को राजस्व विभाग के साथ तालमेल से कार्यवाही करने के साथ-साथ कुख्यात अपराधों के अभियुक्तों को सजा दिलाना सुनिष्चित करने तथा वांछित अपराधियों को जेल भेजने की कार्यवाही हेतु न्याय पालिका के साथ ही आपसी सामन्जस्य की कार्य पद्धति अपनाकर समाज हित में कार्य करने के निर्देष दिये। अधिकारी द्वय ने स्पष्ट किया कि अपराधियों के मन में कानून का भय उत्पन्न होना चाहिए तथा महिला संबंधी घटनाओं यथा बलात्कार, हत्या, छेडखानी, तेजाब फेकना, पीछा करना आदि के नामजद अभियुक्तों की तुरन्त गिरफ्तारी करने के भी निर्देष दिये गये।
कमिष्नर-आई0जी0 पुलिस ने सभी डीएम-एसएसपी को स्पष्ट किया कि राज्य सरकार ने कानून व्यवस्था पर जीरो टालरेन्स नीति अपनाई हुई है, जिसके दृष्टिगत पुलिस अधीक्षकगण कानून व्यवस्था का नियमित अनुश्रवण करके अपराधों को षत प्रतिषत दर्ज करने की कार्यवाही करें। आई0जी0 पुलिस ने पुलिस अधीक्षकों को महिलाओं व बालिकओं के साथ होने वाली विभिन्न घटनाआं पर प्रभावी अंकुष लगाने सहित महिलाओं से छेडखानी तथा विभिन्न प्रकार की उत्पीडनों व अपराधों को रोकने हेतु स्थापित 1090 की क्रियाषीलता बढ़ाकर महिलाओं एवं लड़कियों की सुरक्षा को सुदृढ करने के पुलिस अधीक्षकों को निर्देष दिये। बैठक में कमिष्नर द्वारा जनपदों में पंजीकृत गेंगो पुरस्कार घोषित अपराधियों, माफियाओं एवं मादक पदार्थो के तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के साथ-साथ एस0सी0/एस0टी0 एक्ट के भी गुणात्मक क्रियान्वयन के निर्देष दिये। उन्होंने जिलों मंे आम्र्स एक्ट के अन्र्तगत ष्षस्त्र लाईसेंसों के निरस्तीकरण तथा गुण्डा एक्ट एवं गैंगस्टर एक्ट के अन्र्तगत बेहतर कार्यवाही करके समाज में सरकार की क्रियाषीलता के संबंध में सकारात्मक संदेष पहंुचाने के भी अधिकारियों को निर्देष दिये।
बैठक में पुलिस महानिरीक्षक रमित षर्मा, जिलाधिकारी मुरादाबाद राकेष कुमार सिंह, डीएम अमरोहा उमेष मिश्रा, डीएम सम्भल अविनाष कृष्ण, डीएम बिजनौर सुजीत कुमार, अपर आयुक्त देवीदास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद अमित पाठक सहित रामपुर अमरोहा, सम्भल एवं बिजनौर के पुलिस अधीक्षकगण , अपर निदेषक अभियोजन, एडीएम वित्त प्रीति जायसवाल, एसपी टैªफिक सतीष चन्द्र, क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी अजय षर्मा सहित अन्य जिलों के अपर जिलाधिकारीगण, आरटीओ आर0आर0 सोनी एवं अन्य मण्डलीय अधिकारीगण उपस्थित थे।











