मुरादाबाद में डेंगू और मच्छरो का प्रकोप फिर भी फाॅगिंग नहीं

536
Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। जनपद में डेंगू बुखार और मच्छरों का जबरदस्त प्रकोप फैला हुआ है। जिला अस्पताल व निजी अस्पताल बुखार के मरीजों से भरे पड़े है। फिर भी नगर निगम द्वारा न तो एंटी लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है और न ही फाॅगिंग कराई जा रही है। मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह जिला अस्पताल का निरीक्षण करने आये थे और उन्होनें भी मुरादाबाद में डेंगू के बढ़ते प्रकोप पर चिंता जाहिर की थी। बता दें कि मुरादाबाद जिले में 289 डेंगू के मरीज चिन्हित हुए है। मच्छरो का जबरदस्त प्रकोप है। शाम होते ही मच्छरों की फौज लोगों को जीना मुहाल कर देती है। इसके बावजूद नगर निगम द्वारा न तो फाॅगिंग कराई जा रही है और न ही एंटी लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है। अब देखना यह है कि स्वास्थ्य मंत्री के निरीक्षण के बाद भी फाॅगिंग व एंटी लार्वा के छिड़काव केा लेकर नगर निगम गम्भीर होता है या नहीं।

LEAVE A REPLY