Share

हुकूमत एक्सप्रेस
सम्भल। महिला की गला दबाकर हत्या करने के मामले मे पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफतार किया है। गुन्नौर थाना क्षेत्र के ग्राम असदपुर निवासी रामबेटी पत्नी स्व कल्लू अधेड उम्र की महिला है। 12 अक्टूबर को उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। थाने पर इस मामले में मुकेष व मुकेष के साले रणधीर के खिलाफ मामला पंजीकृत कराया गया था। विवेचना के दौरान सूरजपाल का नाम प्रकाष मे आया था। गुन्नौर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सोलंकी व हमराह पुलिस कर्मी अपराधियो के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्य मे व्यस्त थे, तभी मुखबिर की सूचना पर ग्राम असदपुर से अभियुक्त सूरजपाल को गिरफतार किया गया। कप्तान यमुना प्रसाद ने बताया कि सूरजपाल से पूछताछ की गई तो उसने बताया मेरी षादी नही हुई है। हमारे गांव के रामबेटी के पहले पति ऋशिपाल की करीब बीस साल पहले मौत हो गई थी। मौत के बाद रामबेटी को उसके देवर कल्लू से षादी कर दी गई थी। कल्लू की भी पांच वर्श पहले मृत्यु हो गई। रामबेटी के एक लडकी पहले पति से और चार लडके व लडकी कल्लू से है। बडी दो बेटियो की षादी हो चुकी है। दो वर्श पहले मेरी रामबेटी से मौहब्बत हो गई थी। इसी के घर रहकर बच्चो व खेतीबाडी की देखभाल कर रहा था। छह महीने पहले उससे मन मुटाव हो गया। रामबेटी पैसो की लालची थी। अन्य लोगो का भी घर पर आना जाना हो गया जो मुझे अच्छा नही लगा, मना करने पर नाराज हो जाती थी, काफी समझाया लेकिन नहीं मानी, बारह अक्टूबर को गांव मे रामलीला हो रही थी, बच्चे भी वहीं गये थे। मै घर पर पहुंचा रामबेटी घर के बरामदे मे चारपाई पर बैठी थी, मैने समझाया पर नही मानी तो गुस्से मे आकर अपने हाथो से उसका गला दबाकर हत्या कर दी और भाग गया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *