Share

कलियर। कलियर के सालाना उर्स में अधूरी व्यवस्थाओं पर कलियर विधायक फुरकान अहमद का गुस्सा फूट पड़ा। विधायक ने दरगाह प्रशासन को फटकार लगाई। उन्होंने व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करने को कहा। मेलाधिकारी के फोन न उठाने पर उन्होंने डीएम से मामले की शिकायत की है।
कलियर विधायक फुरकान अहमद ने मंगलवार को मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि पूरे मेला क्षेत्र में अभी तक साफ-सफाई नहीं की गई है। पेयजल की व्यवस्था भी नहीं हो सकी है। इसके अलावा मेले में अभी तक झूला, सर्कस आदि के लिए भी ठीके आदि की प्रक्रिया को नहीं किया गया। दरगाह की ओर से कोई संतोषजनक जवाब ना मिलने पर विधायक का पारा चढ़ गया। उन्होंने फटकार लगाते लगाते हुए विधानसभा के अंदर मामले को उठाने की बात कही।
इसके बाद उन्होंने उप जिलाधिकारी को फोन मिलाया, लेकिन उप जिलाधिकारी ने विधायक का फोन ही रिसीव नहीं किया। इस पर वह नाराज हो गए। विधायक ने इस संबंध में डीएम को फोन कर शिकायत की और बताया कि मेला क्षेत्र में किसी तरह की व्यवस्था नहीं की गई है। लोग परेशान हैं। दूर दराज से आने वाले जायरीन क्या मैसेज लेकर जाएंगे। जायरीनों के लिए बेहतर व्यवस्था करना प्रशासन का काम है। इस मौके पर अपर तहसीलदार कृष्णनन्द दत्त दरगाह प्रबंधक प्रवेज आलम, सलीम पीरजी, सभासद नाजिम त्यागी, इस्तखार अली, रहीस अली, इसरार शरीफ,अमजद मलिक आदि मौजूद रहे।
दरगाह कार्यालय में जिस समय विधायक फुरकान अहमद अव्यवस्था पर नाराज हुए उसी समय अपर तहसीलदार एवं दरगाह प्रबंधक के बीच भी नोकझोंक हो गई। अपर तहसीलदार ने विधायक की मौजूदगी में ही दरगाह प्रबंधक पर आरोप लगाया कि उन्होंने अभी तक उर्स के दौरान होने वाली व्यवस्था के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं दरगाह प्रबंधक प्रवेज आलम ने बताया कि इस संबंध में सभी पत्रावलियां उप जिलाधिकारी को पहले ही दी जा चुकी है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *