Share

भगवानपुर। खुब्बनपुर गांव में बरातघर पर ताला खोले जाने के विरोध में ग्रामीण भगवानपुर तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। उन्होंने बरातघर पर ताला लगवाने की मांग की। तहसीलदार ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
खुब्बनपुर गांव में बरातघर पर कुछ लोगों ने ताला लगाया हुआ था। इस ताले को सोमवार को प्रशासनिक टीम ने पुलिस की मदद से खुलवा दिया था। इस बात को लेकर मंगलवार को गांव निवासी ब्रह्मपाल सिंह, राजेन्द्र, सुशील, रोहित, संजय, अनुज, महेन्द्र, महिपाल, शोभाराम प्रधान, सुशील कुमार, फूल सिंह, राजेश, धर्मेन्द्र, मनीष, हरीश और रोहित आदि भगवानपुर तहसील पहुंचे। सबसे पहले तो इन्होंने भगवानपुर तहसील में एसडीएम से मिलना चाहा, लेकिन यहां पर एसडीएम नहीं मिले। इसके बाद वह तहसीलदार सुशीला कोठियाल के कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने मांग उठाई कि खुब्बनपुर गांव में बरातघर परिसर में ही डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा है। पूर्व के वर्षो में कई बार असमाजिक तत्व प्रतिमा को खंडित कर चुके हैं। सुरक्षा की दृष्टि से बरातघर पर ताला लगाया गया है। उन्होंने कहा कि या तो प्रशासन डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी ले या फिर वहां पर ताला लगवाया जाए। इस पर तहसीलदार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले में जांच कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *