Share

देहरादून। सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन के विरुद्ध देहरादून में 50 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाकर इतिहास रचा गया। दून के महापौर सुनील उनियाल गामा ने दावा किया कि देश में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बनी यह सबसे बड़ी मानव श्रृंखला है। इसमें 75 हजार छात्र-छात्राओं समेत कुल एक लाख 28 हजार 327 लोग शामिल हुए। सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ 14 ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई। इस दौरान शहर में लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स की टीम भी मौजूद रही, जबकि गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड्स ने नगर निगम से मानव श्रृंखला से जुड़ी पूरी रिपोर्ट मांगी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देश में सिंगल यूज प्लॉस्टिक का उपयोग बंद करने के साथ ही पॉलीथिन मुक्त ग्रीन दून मिशन के संकल्प के साथ नगर निगम की ओर से मंगलवार को शहर में मानव श्रृंखला बनाकर जनता को जागरूक किया गया।
इसमें हर वर्ग की भागीदारी रही, मगर सर्वाधिक सहयोग सभी सरकारी व निजी स्कूलों एवं कालेजों के छात्र-छात्राओं का रहा। लोग सुबह साढ़े आठ बजे से ही सड़क पर कतारबद्ध होने शुरू हो गए थे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और महापौर सुनील उनियाल गामा ने प्रशासनिक अमले के साथ सुबह साढ़े नौ बजे से श्रृंखला का निरीक्षण शुरू किया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *