Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। तीन दिन की राहत के बाद मुरादाबाद की हवा फिर खतरनाक स्तर तक जहरीली हो गई। सोमवार सुबह मुरादाबाद में हवा की गुणवत्ता काफी ज्यादा बिगड़ गई। हवा में सेहत के लिए खतरनाक तत्व बढ़ गए, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी।
मुरादाबाद की हवा प्रदूषण के चलते सोमवार को रेड जोन में आकर सबसे खतरनाक मैरून जोन में आ गई। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 तक जा पहुंचा। पिछले चार दिन से वायु गुणवत्ता सूचकांक 150 से 200 के बीच बना रहा था।
हवा की दिशा में बदलाव के चलते मुरादाबाद के लोगों को वायु प्रदूषण के कहर से थोड़ी राहत मिली थी।हवा का स्तर खराब होने के कारण लोगों को सांस लेने में असुविधा महसूस हुई। दमा और स्वांस के रोगियों की दिक्कतें ज्यादा बढ़ गई हैं। हालांकि दिन में आसमान में छाई धुंध साफ हो गई।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *