हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। नई दिल्ली में आयोजित चालीस देशो के टीबी का उपचार प्राप्त स्वस्थ हुये लोगों के महासम्मेलन में भाग लेने के लिये मुरादाबाद का किशोर नई दिल्ली रवाना।
विश्व भर में स्वास्थ्य के लिए कार्य करने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था द यूनियन द्वारा आयोजित टीबी सरवाइवरस टू चैंपियनस एंड चेंज एजेंट्स प्रोग्राम में भाग लेने के लिए पंडित नगला निवासी सत्तरह वर्षीय किशोर मोहसिन सोमवार को शाम छः बजे मुरादाबाद स्टेशन से नई दिल्ली के लिए रवाना हुआ।
इस मौके पर पुरीक्षित राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के डीपीसी डॉक्टर मोहम्मद जावेद व सीबीसीआई कार्ड के जिला समन्वयक विजय सिंह ने मोहसिन को मुरादाबाद जंक्शन पर फूल माला पहनाकर कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए रवाना किया।
टीबी कंट्रोल प्रोग्राम की सहयोगी एजेंसी सीबीसीआई कार्ड के जिला समन्वयक विजय सिंह ने बताया कि मोहसिन पंडित नगला निवासी पीतल के बर्तन के उद्योग में बर्तन ढलाई का काम करता है । विगत वर्ष शिक्षा जागृति केंद्र कि स्वयं सेविका रोशन जहां ने घर घर टीबी खोजने के दौरान अक्टूबर माह में मोहसिन की टीबी की जांच करायी, जिसमें वह टीबी पॉजिटिव पाया गया और सरकार द्वारा 15 अक्टूबर 2018 को उपचार प्रारंभ कर दिया गया तदुपरांत 10 अप्रैल 2019 में मोहसीन ने टीबी से जंग जीत ली और वह पूर्णत स्वस्थ हो गया । इस दौरान मोहसिन ने टीबी के मरीज खोजने में मदद की तथा खांसी बलगम वाले व्यक्तियों को सरकारी अस्पताल में टीबी की जांच कराने के लिए प्रेरित किया ।जिससे कि उसके पिता समान सहित अन्य कई लोगों को टीबी पाई गई तथा वह भी टीबी मुक्त हो गये। मोहसिन द्वारा किए गए सराहनीय प्रयासों का विषय में सीबीसीआई कार्ड की वार्षिक रिपोर्ट मे मोहसिन की सक्सेस स्टोरी छपी ।
5 नवंबर से 7 नवंबर 2019 तक नेहरू पैलेस नई दिल्ली में द यूनियन ने टीबी सरवाइवरस टू चैम्पियंस एंड चेंज एजेंट्स प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें विश्व के 40 देशों के ऐसे व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है जो उपचार लेकर पूर्ण स्वस्थ्य हो गये है तथा अपने व्यक्तिगत प्रयासों से समाज के अन्य लोगों को टीबी से बचाने में सराहनीय सहयोग प्रदान किया है।
ज्ञात रहे कि सीबीसीआई कार्ड 4 राज्यों के 28 जनपदों में टीबी उन्मूलन में सहयोग प्रदान कर रहा है। सीबीएसईआई कार्ड के माध्यम से माध्यम मात्र दो उपचार प्राप्त व्यक्तियों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है, दूसरा रोगी मध्य प्रदेश के झाबुआ जनपद का है।
नई दिल्ली में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य विश्व को यह संदेश देना है कि अब टीबी लाइलाज नहीं है तथा आत्मविश्वास के साथ इलाज करा कर टीबी को ठीक किया जा सकता है। कार्यक्रम में टीबी उन्मूलन में कार्य कर रही अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं जैसे एण्ड टीबी, स्टॉप टीबी, रिच , डब्ल्यू एच ओ के अधिकारी भाग लेंगैं तथा टीबी का उपचार ले चुके 40 देशो लोगो से यह सुझाव प्राप्त करेंगें कि किस प्रकार भारत सहित विश्व को किस प्रकार टीबी मुक्त किया जा सकता है।











