Share

हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धर्म पत्नी जशोदाबेन आध्यात्मिक यात्रा पर ऋषिकेश पहुंचीं। उन्होंने कहा कि श्मोदी जी आगे बढ़ें, देश आगे बढ़े, मैं यही प्रार्थना करने आई हूं।श् इससे पहले हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर ऋषिकेश की महापौर अनीता ममगाईं और सिटी मजिस्ट्रेट हरिद्वार जगदीश लाल ने उनका स्वागत किया।
सोमवार को जशोदा बेन स्वजनों के साथ आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता श्रीश्री रविशंकर के ऋषिकेश स्थित आश्रम पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने आश्रम के मुख्य व्यवस्थापक स्वामी सत्य चेतन्य से आशीर्वाद लिया। मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में उन्होंने कहा कि वह दूसरी आर ऋषिकेश आई हैं। इससे पहले वह वर्ष 2010 में यहां आई थीं। आश्रम में उन्होंने हवन में आहूति डाली। देर शाम परमार्थ निकेतन आश्रम में गंगा आरती में भाग लिया। यात्रा में उनके भाई अशोक मोदी भतीजी रेणुका मोदी और दामाद चेतन मोदी भी साथ हैं।
वहीं, कार्यक्रम संयोजक सत्यप्रकाश रेशु ने बताया कि मंगलवार को वह सुबह ऋषिकेश शांतिकुंज पहुंचेगी। शांतिकुंज प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या की उपस्थिति में साढ़े सात बजे से दस बजे तक भारत को विश्व महाभक्ति बनाने का संकल्प पूरा करने के लिए योग, ज्ञान, यज्ञ प्रवचन आशीर्वाद में भाग लेंगी। पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक योगगुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के पतंजलि योगपीठ में तय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।
दोपहर दो से शाम चार बजे तक जगद्गगुरु राज राजेश्वराश्रम के कनखल स्थित आश्रम में स्वच्छ पर्यावरण और महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी। दोपहर साढ़े तीन से साढ़े पांच बजे तक दक्ष मंदिर और महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी के आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में रहेंगी। साढ़े छह बजे से आठ बजे तक हरकी पैड़ी पर गंगा आरती में भाग लेंगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *