रूड़की की गोशाला में गोवर्धन महाराज की 31 फीट लंबी प्रतिभा बनी आकर्षण का केंद्र

258
Share

रुड़की। गोशाला सभा चावमंडी की ओर से गोपाष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर गो पूजन किया गया। महोत्सव में गाय के गोबर से तैयार की गई गोवर्धन महाराज की 31 फीट लंबी प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही। गोशाला में गोवर्धन महाराज के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही।
सोमवार को गोशाला में गोपाष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने कहा कि गाय धर्म का आधार है। भगवान श्रीकृष्ण ने गोपाल नाम रखकर समाज के सामने उदाहरण प्रस्तुत किया और अपने जीवन के प्रारंभिक काल में गोपालन किया। महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी महाराज ने गाय को कामधेनु बताते हुए लोगों से आह्वान किया कि गाय का पालन करें। कहा कि गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। जहां गाय रहती है उसके आसपास का वातावरण सकारात्मक हो जाता है। उन्होंने देश के सभी राज्यों में गोवध पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।
गोवर्धन को भोग लगाने के लिए शहर के 56 परिवारों से 56 भोग एकत्र किए गए। इससे पूर्व सुबह के वक्त गोशाला में हवन एवं गो पूजन हुआ। वहीं शाम को गोवर्धन महाराज की विशेष आरती की गई व चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को
पुरस्कृत किया गया।

LEAVE A REPLY