आस्था के नाम पर नदियों और तालाबों को गंदा न करें: योगी अदित्यनाथ

164
Share

एजेंसीं न्यूज
लखनऊ।पर्व और त्योहारों के नाम पर नदियों और तालाबों को दूषित करना आस्था नहीं है। निर्मल और अविरल जल से जीवन है इसलिए इनमें सफाई रखना सबसे पुण्य का काम है। लक्ष्मण मेला स्थल पर छठ पूजा के मौके पर मुुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को शुभकामनाओं के साथ स्वच्छता का पाठ भी पढ़ाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्व और त्योहार पूरी दुनिया में एकता और समरसता का संदेश देते हैं, राष्ट्र निर्माण का कार्य करते है। इसलिए नदी-तालाबों को गंदा करके और वृक्षों को काटकर राष्ट्रीय संपत्ति का नुकसान करते हैं। आस्था की आड़ में जो लोग इस तरह की संकीर्ण मानसिकता रखते हैं उनको पर्व आइना दिखाने का काम करते हैं। भोजपुरी समाज देश और दुनिया में जहां कहीं गया अपने साथ छठ के पर्व को भी लेकर गया है। अब छठ पर्व केवल बिहार या यूपी में ही नहीं पूरे देश और विदेश में भी मनाया जा रहा है। भोजपुरी समाज हमेशा मेरे साथ रहा। मुझे पांच बार एमपी भी चुना है। इस मौके पर मुुख्यमंत्री ने अयोध्या में हुए दीपोत्सव की सफलता पर भी लोगों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 में जब यूपी में सरकार आई तो हमने तय किया कि विश्व में अयोध्या की नई छवि का निर्माण करेंगे। इसी के तहत अयोध्या में इस बार 6.11 लाख दीप जलाकर एक भारत श्रेष्ठ भारत की कल्पना को साकार किया। अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव में हर परिवार ने हिस्सा लिया। अयोध्या के बारे में अब लोगों की धारणा बदल रही है हर वर्ग और समुदाय के लोग राम को जीवन आदर्श मान रहे हैं।
शनिवार शाम से ही महिलाएं लक्ष्मण मेला स्थल पर पहुुंचकर अर्घ्य देना शुरू किया। इसी बीच मुख्यमंत्री भी छठ पूजा में शामिल हुए और उन्होंने भी सूर्य को अर्घ्य दिया। मुख्यमंत्री के साथ उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY