Share

नई दिल्ली। फायरिंग के बाद वकीलों ने पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी। इसके अलावा वकीलों ने पुलिस के कुछ अधिकारियों की पिटाई भी कर दी है। वहां आप-पास के लोगों के मुताबिक वकीलों ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की है और गाडीघ् को आग लगा दी।
दिल्ली में पार्किंग को लेकर शनिवार को दिन में तीस हजारी कोर्ट में पुलिस और वकीलों के बीच में जबरदस्त झड़प हो गई। पुलिस और वकीलों के बीच हुई इस झड़प ने देखते ही देखते भयानक रूप ले लिया। तीस हजारी कोर्ट के वकील लगातार हमलावर हो गये थे जिसके जवाब में पुलिस ने फायरिंग की। फायरिंग के बाद वकीलों ने पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी। इसके अलावा वकीलों ने पुलिस के कुछ अधिकारियों की पिटाई भी कर दी है। वहां आप-पास के लोगों के मुताबिक वकीलों ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की है और गाडीघ् को आग लगा दी।
इस समय अदालत परिसर का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। बताया जा रहा है कि कई गाड़ियों में तोड़फोड़ और फायरिंग भी की गई। कोर्ट के पास हुई इस भयानक घटना में एक वकील जिसका नाम विजय वर्मा है, घायल हो गया है। उसे तुरंत पास के ही सेंट स्टीफंस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *