Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। विगत दिनों हुकूमत एक्सप्रेस द्वारा प्रमुखता से समाचार प्रकाशित कर करूला व जयंतीपुर इलाको में पैकेट बंद मिलावटी दूध की खुलेआम बिक्री का समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। 10-10 रूपये के पैकेट में सिंथेटिक दूध करूला व जयंतीपुर की गलियों में ख्रुलेआम बेचा जा रहा था। कई लोगों की शिकायत थी कि इस प्रकार के दूध में वाशिंग पाउडर की महक आ रही थी। दुकानदारो से इसकी शिकायत की जाती थी तो वह कहते थे कि हम क्या करें। इस सम्बन्ध में हुकूमत एक्सप्रेस ने पड़ताल की और इस मिलावटी दूध की बिक्री का भांडा भोड़ते हुए समाचार प्रकाशित किया। हुकूमत एक्सप्रेस में खबर प्रकाशित होने के बाद धीरे धीरे मिलावटी दूध के यह पैकेट दुकानों से गायब हो गये। दुकानदारों ने इस सिंथेटिक दूध की जगह अब ब्रांडेड कम्पनी के दूध की थैली रखना शुरू कर दी हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *