Share

एजेंसी न्यूज
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की कराची-रावलपिंडी तेजगाम एक्सप्रेस ट्रेन में भीषण आग गई। आग इतनी भयंकर थी कि इसमें मारे गए लोगों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, अब तक 73 लोग इस आग की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ ने जियो टीवी के हवाले से यह जानकारी दी। इस हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
यह हादसा लियाकतपुर में हुआ। यह जगह रहीम यार खान शहर के नजदीक है। ट्रेन इस दौरान कराची से रावलपिंडी की ओर जा रही थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मरने वालों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। मृतकों और घायलों को लियाकतपुर डीएचक्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ळमव दमूे ने अस्पताल के सूत्रों के हवाले के बताया कि शवों में से 10 की पहचान हो गई है, जबकि 17 अज्ञात हैं।
यह हादसा गैस सिलेंडर के फटने से हुआ। बताया गया कि एक यात्री गैस सिलेंडर के साथ सवार था। तब इसमें विस्फोट हो गया। दो अगल-बगल के कोच इस विस्फोट की चपेट में आ गए और ट्रेन में भीषण आग लग गई। जियो टीवी के अनुसार, यात्री ट्रेन के अंदर नाश्ता बना रहा था जिसके कारण आग लग गई। पाकिस्तान रेलवे के एक अधिकारी ने भी इस बात की पुष्टि की कि आग एक गैस सिलेंडर में विस्फोट के कारण लगी।
रेल मंत्री शेख रशीद ने जियो न्यूज से बात करते हुए कहा कि आग लगने के बाद लोग अपनी जान बचाने के लिए चलती ट्रेन से कूदने लगे, जहां ज्यादातर मौतें इस कारण हुई। वहीं, उन्होंने कहा कि 2 घंटों के अंदर ही इस ट्रेन रूट को चालू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बचाव दल की टीम ने आग को बुझा लिया है और अब स्थिति को सामान्य किया जा रहा हैं।
राष्ट्रपति आरिफ अल्वी और प्रधान मंत्री इमरान खान ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है और पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की। पीएम इमरान ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराएं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *