Share

रुड़की। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि पर शहर में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश को नई दिशा देने का काम किया। पूरी दुनिया उनकी काबिलियत का लोहा मानती है।
गुरुवार को महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पूर्व गृहमंत्री राम सिंह सैनी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने देश को एक नई दिशा देने का काम किया। भारत को परमाणु संपन्न राष्ट्र बनाने की दिशा में काम किया। इसके अलावा पाकिस्तान को सबक सिखाते हुए बांग्लादेश जैसे राष्ट्र का निर्माण कराया। पूरी दुनिया ने उनका लोहा माना। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की 93 हजार फौज का आत्मसमर्पण करना एक बड़ी एतिहासिक घटना थी। उनके त्याग एवं बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। पूर्व पालिका चेयरमैन दिनेश कौशिक, पूर्व महापौर यशपाल राणा, कलीम खान, पंकज सिघल, सुशील यादव मंजू कश्यप, विवेक शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं नेहरू नगर में भी स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन सचिव विकास त्यागी, उदय सिंह, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे। कई अन्य स्थानों पर भी इस मौके पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *