Share

एजेंसीं न्यूज
चंडीगढ। भाजपा हरियाणा में जजपा के साथ मिलकर गठबंधन की सरकार बना रही है। चंडीगढ़ में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में मनोहर लाल खट्टर को विधायक दल का नेता चुना लिया गया है। मनोहर लाल खट्टर रविवार को दिवाली के पर्व पर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। जजपा सुप्रीमो दुष्यंत चैटाल उप मुख्यमंत्री दुष्यंत बनेंगे।
केंद्रीय पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद ने गुलदस्ता भेंट करके और मिठाई खिलाकर मनोहर लाल को बधाई दी। रविशंकर प्रसाद ने घोषणा की कि मनोहर लाल खट्टर सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए हैं। अब वे प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। मनोहर लाल के नाम का प्रस्ताव अनिल विज और कंवरपाल गुर्जर ने रखा। सभी विधायकों ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताई।
केंद्रीय पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद ने बताया कि उन्होंने बैठक में मौजूद विधायकों से पूछा कि क्या विधायक दल के नेता के लिए कोई अन्य नेता का प्रस्ताव भी है, तो सभी ने एक सुर में हाथ खड़ा करके मनोहर लाल का नाम लिया।
बता दें कि शुक्रवार को दुष्यंत चैटाला अपने पिता अजय चैटाला से मिलने तिहाड़ जेल गए और उनसे विचार विमर्श किया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *