Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। दीपावली में जहां पांच दिन शेष रह गये हैं तो वहीं धनतेरस में महज चार दिन बचे है। ऐसे में शहर के बाजारों में दीपावली की रौनक नजर आ रही है।शहर के गंज बाजार, हरथला, नवीन नगर मार्केट, करूला आदि बाजारों में लोग खरीदारी कर रहे है। बच्चे जहां आतिशबाजी खरीदने में मशगूल हैं तो वहीं बड़े घर को सजाने के लिए खरीदारी मंे लगे हैं। रंग बिरंगे कंडील, झालर वाली लाईट लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। बाजारों में दीपावली की रौनक देखते ही बन रही है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *