Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। जब से नवागत एसएसपी अमित पाठक ने जनपद का चार्ज लिया है तब से जनपद की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए उन्होनें एड़ी चोटी का जोर लगाया हुआ है। अतिक्रमण हटवाकर सड़कें चैड़ी करने से लेकर दुपहिया, तिपहिया व चैपहिया वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए सख्ती के साथ वाहन चेकिंग करने के थाना प्रभारियों को आदेश दे रखे है। रोजाना ही हर चैक चैराहे पर दुपहिया, तिपहिया व चैपहिया वाहनों की सख्ती के साथ चेकिंग हो रही है। सोमवार को भी जनपद में विभिन्न प्वाइंटों पर थाना पुलिस ने सख्ती के साथ वाहनों की चेकिंग की। बिना हेलमेट वाले दुपहिया वाहन चालकों के चालान काटे गये तो वहीं वाहन सीज भी किये जा रहे है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *