Share

हुकूमत एक्सप्रेस
बिजनौर। जबरदस्त गर्मी से जूझ रहे लोगों ने मंगलवार को बारिश के लिए अल्लाह से गिड़गिड़ाकर दुआ मांगी। जिले के हीमपुर दीपा में मंगलवार को हजारों अकीदतमंद मुस्लिमों ने क्षेत्र में अभी तक मानसून की पहली बारिश भी नहीं होने के मद्देनजर रेहरा के जंगल में इकट्ठा होकर बारिश के लिए नमाज पढ़ी और रो-रोकर परवरदिगार से दुआएं कीं। इस बार मानसून के सीजन में पूरा वेस्घ्ट यूपी हीट वेव की जद में है।
भीषण गर्मी के चलते किसान ही नहीं आम आदमी भी बेहद परेशान है। क्षेत्र में अभी तक मानसून की पहली बारिश नहीं होने से किसानों सहित सभी लोग काफी समय से पड़ रही भीषण गर्मी के चलते त्रस्त है। ऐसी स्थिति में बारिश के बिना किसानों की फसल भी चैपट हो रही हैं।
मंगलवार सुबह साढ़ सात बजे क्षेत्र के चार ग्रामों सब्दलपुर,रेहरा,नाईपुरा,सैदाबाद के हजारों मुस्लिम सामूहिक रूप से रेहरा के जंगल में इकट्ठा हुए,जहां उन्होंने मुफ्ती नासिर अहमद की अगुवाई में मुल्क की सलामती के मद्देनजर बारिश के लिए नमाज अता कर परवरदिगार से रो-रोकर दुआएं मांगीं। यही नहीं ग्रामीणों ने इस दौरान छबील लगाकर हजारों अकीदत मंद नमाजियों को शरबत पिलाकर अपने फर्ज की अदायगी की।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *