Share

देहरादून-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कोटद्वार तहसील के अन्तर्गत काशीरामपुर में बिजली के करन्ट लगने से तीन लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शान्ति तथा शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने जिलाधिकारी पौड़ी को मृतकों के परिजनों को अविलम्ब अनुमन्य सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश देते हुए भविष्य में इस प्रकार की दुःखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसकी कारगर व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने बरसात के दृष्टिगत विद्युत लाइनों की सघनता से जांच करने एवं पुराने बिजली के तारों को बदलने की व्यवस्था करने के भी निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *