Share

एजेंसी न्यूज
पटना। बिहार में महागठबंधन को अंतिम रूप देने के लिए तमाम घटक दल जुटे हुए है। साथ ही साथ सभी पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों के चयन पर ध्यान दे रही है। इसी कड़ी में राजद पटना साहिब से भाजपा के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी में है। शत्रुघ्न सिन्हा भी राजद के टिकट पर चुनाव लड़ने को इच्छुक हैं। इसके लिए शत्रुघ्न सिन्हा लगातार राजद नेताओं से संपर्क में है। पिछले ही दिनों उन्होंने राजद प्रमुख लालू यादव से रांची जेल में मुलाकात की थी। इसके अलावा वो राबड़ी देबी और तेजस्वी यादव से भी मिल रहे हैं।
इससे पहले शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा की भी चुनाव लड़ने की खबर आ रही थी। कहा जा रहा था कि पूनम सिन्हा पटना साहिब से चुनाव लड़ेंगी जबकि शत्रुघ्न सिन्हा दिल्ली में आप की टिकट पर मैदान में उतरेंगे। हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा इन सब बातों को अब खारिज कर चुके है। फिलहाल शत्रुघ्न भाजपा के सदस्य हैं पर भाजपा उन्हें किसी भी कीमत पर टिकट नहीं देगी। यहीं कारण है कि शत्रुघ्न पिछले कई दिनों से विभिन्न पार्टियों के संपर्क में है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *