Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय गंज गुरहट्टी पर शुक्रवार को एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेस पार्टी के लोकसभा के प्रत्याशी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर के प्रत्याशी बनने के बाद प्रथम बार मुरादाबाद आगमन पर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गयी। सभी पदाधिकारियांे एवं कांग्रेसजनों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी दी गयी। सभी कांग्रेसजनों ने अपने प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रत्याशी के कार्यक्रम को हर्ष एवं उत्साह के साथ भारी भीड़ के द्वारा सफल बनाने के लिए संख्या बल निर्धारित किये। कार्यक्रम की तिथि व समय प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रत्याशी राज बब्बर द्वारा जल्द घोषित की जायेगी। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डा0 एपी सिंह ने की। कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद गुम्बर की माता के निधन पर शोकसभा की गयी एवं दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी।
सभा में मुख्य रूप से पूर्व विधायक फूल कुंवर, अजय सारस्वत सोनी, शकील सरवर हाशमी, डा0 राजेश सिंह, रईसुल कलाम, नवनीत मिश्रा, इफ्तेखार अंसारी, गंगाराम शर्मा, राहत खां, श्याम सरन एड0, दिनेश कश्यप, असीम मिर्जा, ब्रम्हपाल सिंह, शिशुपाल जाटव, मुरसलीम, मुशाहिद चैधरी, शरद शर्मा, अजय दूबे आदि मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *