हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। बुधवार को जनता सेवक समाज के बैनर तले कम्पनी बाग स्थित गांधी प्रतिमा के नीचे इकट्ठा होकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अहिंसा प्रेमी थे। वह हर बात का हल शांति के साथ निकालते थे। भारत में स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणो की आहुति देने वाले शहीदो की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गयी। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओ ने कठिनाई से प्राप्त की गयी स्वतंत्रता की सुरक्षा समृद्धि के प्रति प्रत्येक नागरिक को कर्तव्य और नैतिक दायित्वों के निर्वहन की बात कही। रामधुन रघुपति राघव…… गाई गई।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अजीजुलहसन, सरदार गुरविंदर सिंह, अतुल जौहरी, शमीम, अनवर कुरैशी, सुभाष गुप्ता, मनोरमा गुप्ता, अशोक कुमार, शकील खां, आर0ए0 शर्मा आदि मौजूद रहे।











